सिरमौर लोक जागृति सांस्कृतिक मंडल ने विश्व संगीत दिवस पर नाहन में कार्यक्रम का किया आयोजन
विश्व संगीत दिवस के अवसर पर सिरमौर लोक जागृति सांस्कृतिक मंडल द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अनेकों सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई जिससे बड़ी संख्या में युवा कलाकरों ने हिस्सा लिया।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 21 जून, 2026 :
विश्व संगीत दिवस के अवसर पर सिरमौर लोक जागृति सांस्कृतिक मंडल द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अनेकों सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई जिससे बड़ी संख्या में युवा कलाकरों ने हिस्सा लिया।
मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि संगीत और संस्कृति समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां हमारी विरासत को संजोने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का भी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने में बेहद कारगर साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारियों और कलाकारों को बधाई भी दी।
What's Your Reaction?