कालाअंब में विक्रेता विकास कार्यक्रम, उद्यमियों को बड़ी कंपनियों से जुड़ने के मिले अवसर
केंद्र सरकार के MSME मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में RAMP योजना के तहत काला अंब स्थित ब्लैक मैंगो रिजॉर्ट में विक्रेता विकास कार्यक्रम (Vendor Development Programme) आयोजित किया गया। Tinge Consultancy Pvt. Ltd. और Wonder Worx के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया।
यंगवार्ता न्यूज - कालाअंब 17 नवंबर :
केंद्र सरकार के MSME मंत्रालय और हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में RAMP योजना के तहत काला अंब स्थित ब्लैक मैंगो रिजॉर्ट में विक्रेता विकास कार्यक्रम (Vendor Development Programme) आयोजित किया गया। Tinge Consultancy Pvt. Ltd. और Wonder Worx के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र, नाहन के महाप्रबंधक रचित शर्मा और लघु उद्योग भारती, काला अंब के अध्यक्ष अखिल माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उद्यमियों को संबोधित किया। काला अंब चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा लघु उद्योग भारती, हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों ने भी उद्योग जगत और सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (MSEs) को संबोधित किया।
विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों और औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उद्यमियों को व्यावसायिक अवसरों की जानकारी दी। गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) की ओर से रवि वर्मा ने विक्रेता पंजीकरण, उत्पादों एवं सेवाओं की लिस्टिंग और टेंडर प्रक्रिया की जानकारी साझा की। साथ में , द हिमाचल प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रतिनिधि ने MSME के लिए उपलब्ध वित्तपोषण योजनाओं और ऋण उत्पादों पर प्रकाश डाला।
राजश्री फैब्रिक्स से गौरव कुमार, साई कॉरपोरेशन से एन.के. धूत तथा रुचिरा पेपर लिमिटेड, आइडियल मेडिकल डिवाइसेज प्राइवेट लिमिटेड और वर्गो एल्युमिनियम लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने अपनी खरीद आवश्यकताओं, पात्रता मानदंडों और गुणवत्ता मानकों से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। इससे उद्यमियों को बड़ी कंपनियों की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ने की आवश्यकताओं को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में बड़ी कंपनियों के साथ वेंडर के रूप में पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता और कारोबार विस्तार के अवसरों पर भी चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने उद्यमियों को उत्पादों एवं सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने और बड़े औद्योगिक संस्थानों के साथ व्यावसायिक संबंध विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का समापन SWCA, HP के इकोनॉमिक इन्वेस्टिगेटर मनीष माजटा द्वारा अतिथियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
