विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग रूट त्रियुंड में विदेशी सैलानी लापता, अन्य चार रेस्क्यू
विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग रूट त्रियुंड में लापता विदेशी पर्यटक को ढूंढने दस सदस्यों की रेस्क्यू टीम ने सर्च आपरेशन चलाया। त्रियुंड में लापता विदेशी पर्यटक को ढूंढने दो पुलिस कर्मी और आठ सदस्यों की एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन
![विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग रूट त्रियुंड में विदेशी सैलानी लापता, अन्य चार रेस्क्यू](https://youngvarta.com/uploads/images/202403/image_870x_65fa98bf21c31.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - मकलोडगंज 20-03-2024
विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग रूट त्रियुंड में लापता विदेशी पर्यटक को ढूंढने दस सदस्यों की रेस्क्यू टीम ने सर्च आपरेशन चलाया। त्रियुंड में लापता विदेशी पर्यटक को ढूंढने दो पुलिस कर्मी और आठ सदस्यों की एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया है।
मकलोडगंज थाना प्रभारी यादेश ठाकुर ने बताया कि विदेशी सैलानी के गायब होने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी थी। विदेशी रविवार को त्रियुंड टेंट में रुका था, लेकिन सोमवार के बाद उसे देखा नहीं गया, अभी तक विदेशी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
वहीं, विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग रूट त्रियुंड पर रास्ते भटके पंजाब के पर्यटकों को मकलोडगंज पुलिस टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। पंजाब से आए पर्यटक भागसूनाग-वाटरफॉल रास्ते से त्रियुंड ट्रैक पर निकल गए और रास्ता भटक गए।
मकलोडगंज एसएचओ यादेश कुमार ने रेस्क्यू टीम का गठन कर लापता पर्यटकों को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लेटा के पास ढूंढ निकाला। मकलोडगंज थाना प्रभारी यादेश कुमार ने रास्ता भटके पंजाब के युवक-युवतियों को पुलिस ने भागसूनाग-वाटरफॉल के पास सुरक्षित ढूंढ निकाला।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)