भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर महिला विरोधी : जगत सिंह नेगी

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर महिला विरोधी हैं। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत महिलाओं को मिलने जा रहे 1500 रुपए से विपक्ष पूरी तरह बौखला

Mar 20, 2024 - 13:38
 0  12
भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर महिला विरोधी : जगत सिंह नेगी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     20-03-2024

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि भाजपा और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर महिला विरोधी हैं। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत महिलाओं को मिलने जा रहे 1500 रुपए से विपक्ष पूरी तरह बौखला गया है।

 इस योजना का लाभ प्रदेश में पहली अप्रैल, 2024 से प्रदान करने की औपचारिकताएं चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले पूरी हो चुकी हैं। नेगी ने कहा कि योजना के लिए बजट का प्रावधान किया जा चुका है, मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। योजना को लागू करने की अधिसूचना सरकार जारी कर चुकी है। 

अगर महिलाएं अब फार्म जमा कर रही हैं, तो भाजपा और जयराम ठाकुर क्यों विरोध कर रहे हैं? उन्हें महिलाओं को बताना होगा कि क्या वह चाहते हैं कि 18 साल से अधिक आयु की पात्र बेटियों, बहनों और माताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए?

नेता प्रतिपक्ष को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार साफ नजर आ रही है, इसलिए वह महिलाओं के विरोध में आ खड़े हुए हैं। प्रदेश की महिला शक्ति उन्हें इस विरोध का मुंहतोड़ जवाब देगी। जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को महिला हितैषी योजनाओं का विरोध करना शोभा नहीं देता। 

उन्हें तो इसका समर्थन करना चाहिए था, लेकिन वह राजनीति करते हुए इस योजना का विरोध कर रहे हैं। भाजपा और जयराम ठाकुर इसलिए भी विरोध कर रहे हैं, चूंकि यह कांग्रेस की गारंटी थी, जिसे सरकार ने अपने सवा साल के कार्यकाल में ही पूरा कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow