कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21542 सैन्य जवानों को भेजे जाएंगे ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर  

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21542 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे, जिससे सैन्य जवान अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि ये पोस्टल बैलेट पेपर सभी 17 सेगमेंट्स में भेजे जाएंगे

Mar 28, 2024 - 16:34
 0  15
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21542 सैन्य जवानों को भेजे जाएंगे ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर  

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   28-03-20247

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21542 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे, जिससे सैन्य जवान अपने मतदान का प्रयोग कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि ये पोस्टल बैलेट पेपर सभी 17 सेगमेंट्स में भेजे जाएंगे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी हेमराज बैरवा ने बताया कि मतदान में ज्यादा से ज्यादा से लोग भाग लें, इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान भी जिला में आरंभ किया गया है। दिव्यांगों से लेकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि जिला में 1642 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं तथा इन मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे लोगों को मतदान करने में किसी भी तरह की दिक्कतें नहीं आएं।

जिला में विभिन्न स्तरों पर मतदान के लिए ईवीएम तथा वीवीपैट का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए नि:शुल्क दूरभाष नंबर 1950 भी कार्यान्वित किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से मतदाता अपने वोटर कार्ड इत्यादि के बारे में जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। 

मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नोमिनेशन से दस दिन पहले तक नाम दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजिल लांच किया है। इस ऐप के जरिए आम जन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow