धर्मशाला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दोपहर एक बजे गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल , नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया

Oct 22, 2023 - 17:48
 0  20
धर्मशाला पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  22-10-2023
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दोपहर एक बजे गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पर पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनका स्वागत भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल , नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 
बैठक के दौरान लोकसभा के चुनावों को लेकर भी वरिष्ठ नेतृत्व के साथ चर्चा होगी। जगत प्रकाश नड्डा दोपहर बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत व न्यूजीलैंड के बीच होने वाले विश्व कप के मैच को देखने पहुंचे। रात्रि लगभग नौ बजे वह धर्मशाला से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। 
मैच के दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित भाजपा का प्रदेश का वरिष्ठ नेतृत्व भी मौजूद रहे। गगल हवाई अड्डे पर जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक विपिन सिंह परमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow