स्कूल के खेल मैदान को लेकर विवाद, प्रधानाध्यापिका और युवाओं का बहस का वीडियो हुआ वायरल

कुल्लू जिले की ग्राम पंचायत कलेहली स्थित राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय में एक विवादित मामला सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना लिया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर स्थानीय युवाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

May 5, 2026 - 14:32
May 5, 2026 - 14:35
 0  10
स्कूल के खेल मैदान को लेकर विवाद, प्रधानाध्यापिका और युवाओं का बहस का वीडियो हुआ वायरल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
कुल्लू 05 मई, 2026 : 
कुल्लू जिले की ग्राम पंचायत कलेहली स्थित राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय में एक विवादित मामला सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना लिया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर स्थानीय युवाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ युवा, जो इसी स्कूल के पूर्व छात्र रह चुके हैं, विद्यालय के मैदान में नियमित रूप से क्रिकेट खेलते हैं और समय-समय पर स्कूल परिसर की देखरेख में भी सहयोग करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जब युवा मैदान में खेल रहे थे, तब प्रधानाध्यापिका ने उनसे कथित तौर पर मोबाइल में वीडियो बनाने हुए बहस करती हुई दिखाई दे रही है। जिसमें वह युवाओं से कह रही है कि जब तक वह यहां है तब तक कोई भी यहां नहीं आ सकता।

दूसरी तरफ युवा भी यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि वे बचपन से यहां खेलते आए हैं और उनका अधिकार भी है कि मैदान का उपयोग कर सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ युवाओं पर शराब और बीड़ी सेवन जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए भी प्रधानाध्यापिका सुनाई दे रही है, इस आरोप को युवाओं ने पूरी तरह निराधार बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow