वैदिक मंत्र उच्चारण और ओंकार की ध्वनि के साथ शुरू हुआ संस्कृत महाविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र

जिला मुख्यालय नाहन स्थित गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में वैदिक मंत्र उच्चारण और ओंकार की ध्वनि के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज किया गया। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय परिसर में नया सत्र आरंभ होने के अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन यज्ञ में संस्कृत कॉलेज के 388 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया

Jul 19, 2025 - 11:58
 0  68
वैदिक मंत्र उच्चारण और ओंकार की ध्वनि के साथ शुरू हुआ संस्कृत महाविद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  19-07-2025
जिला मुख्यालय नाहन स्थित गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में वैदिक मंत्र उच्चारण और ओंकार की ध्वनि के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज किया गया। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय परिसर में नया सत्र आरंभ होने के अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन द्वारा हवन और यज्ञ का आयोजन किया गया। इस हवन यज्ञ में संस्कृत कॉलेज के 388 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
सत्र आरंभ के अवसर पर आयोजित यज्ञ में महाविद्यालय के सेवानिवृत प्रधानाचार्य डॉ. गिरिराज शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृत से ही मनुष्य का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने कहा कि छात्रों को सतत विकास के लिए निरंतर अध्ययन , चिंतन , चर्चा , परिचर्चा और संवाद में करना जरुरी है। डॉ. गिरिराज शर्मा ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है और आज भी न केवल हिंदुस्तान में बल्कि विश्व के कई हिस्सों में संस्कृत का प्रचलन है। संस्कृत महाविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र के आरंभ पर कॉलेज प्रशासन द्वारा यज्ञ हवन का आयोजन किया गया।
तत्पश्चात छात्रों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने सभी छात्रों से आह्वान किया कि वह समग्र विकास और संवर्धन के लिए संस्कृत को अपनाएं। उन्होंने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। इस अवसर पर गोरखनाथ महाविद्यालय के आचार्य ओंकार चंद , डॉ. सोमदत्त , डॉ. सुमित। डॉ विनीता पाल , मोहम्मद अली , गिरिजा , ताराचंद , नरेंद्र सिंह और यज्ञ आचार्य डॉ ज्ञानेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow