शिमला पुलिस ने 9.28 किलोग्राम अफीम बरामदगी के प्रकरण में एक महिला को किया गिरफ्तार

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना कुमारसैन में 9.28 किलोग्राम अफीम बरामदगी के प्रकरण में की जा रही बैकवर्ड लिंकेज जांच के दौरान पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त

Apr 14, 2026 - 16:14
 0  14
शिमला पुलिस ने 9.28 किलोग्राम अफीम बरामदगी के प्रकरण में एक महिला को किया गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-04-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना कुमारसैन में 9.28 किलोग्राम अफीम बरामदगी के प्रकरण में की जा रही बैकवर्ड लिंकेज जांच के दौरान पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गहन एवं तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर 2.039 किलोग्राम अफीम की अतिरिक्त बरामदगी की है।

यह बरामदगी निवासी गांव शिमी, डाकघर एवं तहसील बेशीशहर, जिला लमजुंग, नेपाल से की गई है, जो वर्तमान में कंडाघाट, जिला सोलन में लक्ष्मी टी स्टॉल का संचालन कर रही है। जांच के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं विश्वसनीय सूचना के आधार पर उक्त महिला की संलिप्तता मादक पदार्थ तस्करी के एक संगठित नेटवर्क में पाई गई।

जांच में यह सामने आया है कि आरोपी महिला को यह मादक पदार्थ अभियोग में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा ही  शिमला की ओर जाते समय मार्ग में सप्लाई किया गया था, जिसे वह आगे अवैध रूप से वितरित करने की फिराक में थी। आरोपी महिला इन आरोपियों की लिस्टेड होलसेल ग्राहक थी। 

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 13/04/2026 को कंडाघाट क्षेत्र में हिरासत में लिया और उसके कब्जे से 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद की। मामले में अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 11.5 किलो अफीम बरामद की गई है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पांच दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow