शिमला में बौद्ध अनुयायियों ने मनाई भगवान बुद्ध की 2569वीं जयंती, सीएम सुक्खू ने शिरकत 

प्रदेश भर में भगवान बुद्ध की 2569 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजधानी शिमला के छोटा स्थित तिब्बती स्कूल में भी किन्नौर, लाहौल स्पीति बौद्ध सेवा संघ शिमला और भारत तिब्बत मैत्री संघ ने बुद्ध की 2569 जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

May 12, 2025 - 20:21
 0  44
शिमला में बौद्ध अनुयायियों ने मनाई भगवान बुद्ध की 2569वीं जयंती, सीएम सुक्खू ने शिरकत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-05-2025

प्रदेश भर में भगवान बुद्ध की 2569 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। राजधानी शिमला के छोटा स्थित तिब्बती स्कूल में भी किन्नौर, लाहौल स्पीति बौद्ध सेवा संघ शिमला और भारत तिब्बत मैत्री संघ ने बुद्ध की 2569 जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। 

जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।इस दौरान बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देकर सभी का मनोरंजन किया।

बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए आज का दिन बहुत पवित्र माना जाता है। बौद्ध धर्म के लोग भगवान बुद्ध की जयंती पर समाज में समरसता, भाई चारा बढ़ें और सामाजिक विद्वेष की भावना खत्म हो इसकी आज के दिन प्रार्थना की जाती हैं और विश्व में शांति बनी रहे ऐसी कल्पना की जाती है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भगवान बुद्ध ने सच्चाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है जिसके अनुसरण की सभी को आवश्यकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow