शिमला रेलवे स्टेशन पर 13 दिन के बाद पांच पैक होकर पहुंचीं ट्रेनें,2000 से अधिक यात्रियों ने किया सफर 

राजधानी के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को फिर से रौनक लौट आई। शिमला रेलवे स्टेशन पर 13 दिन के बाद पांच ट्रेनें पैक होकर पहुंचीं। इन ट्रेनों में करीब 2000 से अधिक यात्रियों ने सफर किया

Jun 14, 2025 - 12:44
 0  18
शिमला रेलवे स्टेशन पर 13 दिन के बाद पांच पैक होकर पहुंचीं ट्रेनें,2000 से अधिक यात्रियों ने किया सफर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-06-2025

राजधानी के रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को फिर से रौनक लौट आई। शिमला रेलवे स्टेशन पर 13 दिन के बाद पांच ट्रेनें पैक होकर पहुंचीं। इन ट्रेनों में करीब 2000 से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इन ट्रेनों में अधिकांश पर्यटक दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब से आए हैं।

शहर के समरहिल के पास प्राकृतिक आपदा के चलते क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य के कारण 13 दिन से कालका से आने वाली ट्रेनें तारादेवी स्टेशन तक ही आ रही थीं। पुल का निर्माण कार्य वीरवार को पूरा हो गया और इसके बाद इंजन चलाने का ट्रायल भी कर लिया था। 

इसके बाद शुक्रवार से सभी ट्रेनें शिमला रेलवे स्टेशन तक चलना शुरू हो गईं। गर्मियों की छुट्टियों के चलते बाहरी राज्यों के भारी संख्या में सैलानी सुबह 8:40 बजे शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे। ऐसे में मेल एक्सप्रेस, शिवालिक, मेल एक्सप्रेस, विस्ताडोम और शिवालिक क्वीन पूरी तरह से भरकर आईं।

शिमला पहुंचे दिल्ली के संदीप ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शिमला आए हैं। इस यात्रा का अनुभव शानदार रहा। पंजाब के हरमिंद्र और सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह कॉलेज में पढ़ते हैं, गर्मियों की छुट्टियां होने पर दोस्तों संग यहां आए हैं। 

पहाड़ियों के बीच से गुजरती ट्रेन और हर मोड़ पर दिखते प्राकृतिक नजारे ने उनकी यात्रा को यादगार बनाया है। शिमला-कालका रेल मार्ग न केवल एक पर्यटन आकर्षण है, बल्कि यह हेरिटेज रेल रूट भी है। इसके दोबारा सक्रिय होने से न केवल पर्यटकों को राहत मिली है। 

बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। शिमला स्टेशन तक ट्रेनें चलने से शिमला के स्थानीय व्यवसायियों में भी खुशी है। होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी सेवाओं और स्थानीय दुकानों में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow