संगड़ाह के शारीरिक शिक्षक श्याम लाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
सिरमौर जिला में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब खलाक्यार निवासी और राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेहत में कार्यरत शारीरिक शिक्षक श्याम लाल शर्मा के निधन की खबर सामने आई
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह 25-03-2026
सिरमौर जिला में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब खलाक्यार निवासी और राजकीय माध्यमिक विद्यालय मेहत में कार्यरत शारीरिक शिक्षक श्याम लाल शर्मा के निधन की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि कल रात अचानक हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया।
श्याम लाल शर्मा के आकस्मिक निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। वे न केवल एक समर्पित शिक्षक थे, बल्कि अपने मिलनसार स्वभाव और नेकदिल व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते थे।
शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों को खेल और अनुशासन के प्रति प्रेरित किया और एक सकारात्मक वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके पढ़ाए हुए छात्र आज भी उन्हें एक प्रेरणास्रोत के रूप में याद करते हैं।
What's Your Reaction?




