परिसर से राष्ट्र निर्माण तक युवाओं की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन,  छात्रों की सहभागिता के साथ मनाया गया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश भर में अपने 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों का आयोज कर रही है। ऐसे ही आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर शशिकांत शर्मा प्रांत प्रमुख राष्ट्रीय कला मंच उपस्थित रहे।

Jul 10, 2026 - 17:33
 0  3
परिसर से राष्ट्र निर्माण तक युवाओं की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन,  छात्रों की सहभागिता के साथ मनाया गया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

यंगवार्ता न्यूज शिमला 10 जुलाई, 2026 : 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश भर में अपने 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रमों का आयोज कर रही है। ऐसे ही आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर शशिकांत शर्मा प्रांत प्रमुख राष्ट्रीय कला मंच उपस्थित रहे।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए एवं उनके अंदर जोश भरते हुए कहा कि विद्यार्थी कल का नहीं आज का नागरिक है। विद्यार्थी जीवन में अगर आप विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को देखेंगे तो वे इस देश के अंदर राष्ट्रप्रथम की भावना को अपने अंदर समाकर भारत मां की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है एवं प्रत्येक मुद्दे को लेकर प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने में अच्छी भूमिका निभाता है। ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की एवं 78वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व के सभी राष्ट्र प्रेमी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को भी शुभकामनाएं दी।

इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर ने वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की विद्यार्थी परिषद परिसर में आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा जिससे युवाओं के बीच और विद्यार्थियों के बीच देश के प्रति प्रेम और राष्ट्र प्रथम की भावना को उजागर करने में सफलतापूर्वक योगदान देगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow