सरकारी गोदामों में रखे धान पर खाद्य आपूर्ति विभाग और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की अनदेखी भारी

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गोदामों में रखे हजारों क्विंटल धान को सरकारी अनदेखी का कीड़ा खा रहा है। सरकारी गोदामों में रखे धान पर खाद्य आपूर्ति विभाग और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की अनदेखी भारी

Jan 29, 2025 - 12:27
 0  50
सरकारी गोदामों में रखे धान पर खाद्य आपूर्ति विभाग और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की अनदेखी भारी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     29-01-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गोदामों में रखे हजारों क्विंटल धान को सरकारी अनदेखी का कीड़ा खा रहा है। सरकारी गोदामों में रखे धान पर खाद्य आपूर्ति विभाग और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की अनदेखी भारी पड़ गई।  

यह धान फतेहपुर के मिलवां और मंड के गोदामों में रखा गया, लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग और निगम ने इसे समय पर शिफ्ट नहीं किया और इसे कीड़ा लग गया। 2,275 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से हुई इस धान की खरीद के कारण सरकार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों विभाग जिम्मेवारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। 

हालात ऐसे हैं कि अब इस खराब धान को लेने से मिल वालों ने भी मना कर दिया है। विभाग और निगम की लापरवाही के कारण कीड़े ने धान और चावल को खाना शुरू कर दिया है। गोदाम कीड़ों से भरे पड़े हैं। जो धान मिल को भेजा जा रहा है, उसमें से 50 फीसदी चावल टूट जा रहा है। इससे मिल संचालक को तो नुकसान हो ही रहा है, साथ ही प्रदेश सरकार को भी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। 

धान खरीद के लिए जो नोडल एजेंसी बनाई गई है, उसने दो माह पहले खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को इस धान को ऊना शिफ्ट करने के लिए कहा था। पर अधिकारियों ने धान कहीं नहीं भेजा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow