सरस मेले में 2.01 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री, 10 दिनों तक उमड़ी ग्राहकों की भीड़
इंदिरा मार्केट मंडी में 16 से 25 फरवरी तक आयोजित सरस मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। दस दिनों तक चले इस मेले में कुल 2.01 करोड रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्थानीय उत्पादों की खरीददारी की और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों पर खासा रुझान दिखाया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मेले की सफलता पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम की पीठ थपथपाई
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 26-02-2026
What's Your Reaction?




