असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 780 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26044 के तहत आयोजित टैबलेट आधारित परीक्षा (टीबीटी) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

Nov 21, 2026 - 19:55
 0  3
असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 770 उम्मीदवारों का चयन
यंगवार्ता न्यूज - हमीरपुर 21 नवंबर :
 
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 780 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26044 के तहत आयोजित टैबलेट आधारित परीक्षा (टीबीटी) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
  आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 11,415 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 9983 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के बाद 770 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग के 5-5 पद खाली रह गए हैं। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />