हमीरपुर के स्वाहल में  टैक्सी सवार  व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी पुलिस रिमांड पर 

प्रदेश मेंनशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं  सदर थाना के तहत स्वाहल में टैक्सी में सवार एक व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान शशिकांत निवासी हमीरपुर के रूप में हुई

Mar 5, 2026 - 11:30
 0  33
हमीरपुर के स्वाहल में  टैक्सी सवार  व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद, आरोपी पुलिस रिमांड पर 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    05-03-2026

प्रदेश मेंनशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं  सदर थाना के तहत स्वाहल में टैक्सी में सवार एक व्यक्ति से 15.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान शशिकांत निवासी हमीरपुर के रूप में हुई। आरोपी को पुलिस ने हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। 

कोर्ट ने आरोपी को सात मार्च तक पुलिस रिमांड दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के करीब 4 बजे स्वाहल के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने एक टैक्सी को संदेह के आधार पर रोक कर सवारी की तलाशी की। तलाशी का दौरान इस आरोपी से चिट्टे की खेप बरामद की। 

आरोपी होशियारपुर से चिट्टे की खेप लेकर भोटा पहुंचा था। इसके उपरांत उसने भोटा से अपने घर के लिए टैक्सी हायर की थी। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।   


  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow