हिमाचल अंडर-19 वॉलीबॉल टीम का हिस्सा बनी अक्षिता शर्मा , सिरमौर से एकमात्र महिला खिलाड़ी का हुआ चयन
सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल के सीनियर सेकंडरी स्कूल सरसू की जमा दो की छात्रा अक्षिता शर्मा का चयनअंडर-19 हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ। अक्षिता सिरमौर जिला की एकमात्र वॉलीबॉल खिलाड़ी है,जिसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे स्कूल में उत्सवी माहौल है। अंडर-19 महिला वॉलीबॉल टीम में 12 खिलाडिय़ों को स्थान दिया गया है। अक्षिता के अलावा 9 खिलाड़ी शिमला जिला और 2 कांगड़ा जिला की दो महिला खिलाड़ी को शामिल किया गया है
सिरमौर जिला के पच्छाद उपमंडल के सीनियर सेकंडरी स्कूल सरसू की जमा दो की छात्रा अक्षिता शर्मा का चयनअंडर-19 हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ। अक्षिता सिरमौर जिला की एकमात्र वॉलीबॉल खिलाड़ी है,जिसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इससे स्कूल में उत्सवी माहौल है। अंडर-19 महिला वॉलीबॉल टीम में 12 खिलाडिय़ों को स्थान दिया गया है। अक्षिता के अलावा 9 खिलाड़ी शिमला जिला और 2 कांगड़ा जिला की दो महिला खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
हिमाचल अंडर-19 टीम में याशवी शर्मा , प्रकृति शर्मा , कृति चंदेल , अंकिता शर्मा , श्रुति , अक्षिता शर्मा स्वयं सकतान , कुदरद मस्टेटा ,अर्चिता , तनिश , वंशिका ठाकुर और वानी जाकटा शामिल है। टीम के कोच जितेश्वर दत्त , सहायक कोच संजीव कुमार हैं और टीम की मैनेजर नीलम जिश्टू होंगी।
What's Your Reaction?

