हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना 

हिमाचल प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक फिर बढ़ गई है। बुधवार रात को पांवटा साहिब को छोड़कर प्रदेश में सभी जगह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से कम रहा

Feb 14, 2025 - 14:18
 0  26
हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-02-2025

हिमाचल प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक फिर बढ़ गई है। बुधवार रात को पांवटा साहिब को छोड़कर प्रदेश में सभी जगह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से कम रहा। मैदानी जिला ऊना में रात का पारा भरमौर और मनाली के बराबर दर्ज हुआ। 

वीरवार को राजधानी शिमला और धर्मशाला सहित कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। 15 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना है। 18 और 19 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।

बीते तीन दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद वीरवार को कुल्लू और लाहौल घाटी में वीरवार को मौसम साफ रहा। करीब एक सप्ताह बाद अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा होकर बसों की आवाजाही शुरू हो गई है। लाहौल में बंद पड़ी 77 सड़कों में से 15 को बहाल कर दिया गया है। घाटी की 62 सड़कें अभी बंद हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow