हिमाचल में कांग्रेस को करारी हार, चारों लोकसभा सीटों पर जीती भाजपा - सुखराम चौधरी
शिमला संसदीय सीट के भाजपा प्रभारी एवं पूर्व में मंत्री रहे पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर प्रदेश कांग्रेस सरकार की धनबल को हराया
![हिमाचल में कांग्रेस को करारी हार, चारों लोकसभा सीटों पर जीती भाजपा - सुखराम चौधरी](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_665eed049ce92.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 04-06-2024
शिमला संसदीय सीट के भाजपा प्रभारी एवं पूर्व में मंत्री रहे पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर प्रदेश कांग्रेस सरकार की धनबल को हराया है।
भारी मार्जिन से भाजपा प्रत्याशियों ने हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करते हुए केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का दावा मजबूत किया है। आज नाहन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर जमकर जश्न मनाया।
पत्रकारों से रूबरू होते हुए नाहन में सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने बीते डेढ़ साल में कोई कार्य नहीं किया। प्रदेश की जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश था जो लोकसभा चुनाव में निकाल कर बाहर आया और प्रदेश कांग्रेस सरकार को मुंह की खानी पड़ी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कर्मचारियों को डराया धमकाया, धनबल का इस्तेमाल किया। सत्ता में होने के बाद लगातार दबाव बनाया गय। बावजूद इसके प्रदेश की जनता ने भाजपा के समर्थन में मतदान कर कांग्रेस सरकार के धनबल को हराया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)