संगड़ाह की दुर्गा लिमेस्टोन माइन के समीप खाई में गिरी पिकअप, हादसे में चालक जख्मी
सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से करीब 3KM दूर दुर्गा लिमेस्टोन के समीप मंगलवार सुबह करीब एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से चाक को हल्की चोटें
![संगड़ाह की दुर्गा लिमेस्टोन माइन के समीप खाई में गिरी पिकअप, हादसे में चालक जख्मी](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_665ecf396bea5.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह 04-06-2024
सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से करीब 3KM दूर दुर्गा लिमेस्टोनके समीप मंगलवार सुबह करीब एक पिकअप के गहरी खाई में गिरने से चाक को हल्की चोटें आई हैं। रेणुकाजी से संगड़ाह की तरफ आते समय 1 खुले मोड़ पर यह हादसा हुआ।
चालक को संगड़ाह अस्पताल लाया गया और मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार उसे केवल सिर, बाजू व टांगों में हल्की चोटें आई हैं इसलिए उपचार के बाद घर भेजा जा रहा है।
30 वर्षीय चालक अरूण कुमार पुत्र लायक राम साथ लगते शिमला जिला की कुपवी तहसील के मझोली गांव का रहने वाला बताया गया। DSP संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, Accident के कारणों को लेकर जांच जारी है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)