चारों लोकसभा सीटों पर नए प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस , पार्टी शीघ्र जारी करेगी लिस्ट : सुखविंदर सिंह सुक्खू 

कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी इस मर्तबा नए प्रत्याशी चुनावी समर में उतरेगी। यह बात शिमला में अपने सरकारी आवास में आयोजित होली उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही

Mar 25, 2024 - 18:57
Mar 25, 2024 - 19:01
 0  96
चारों लोकसभा सीटों पर नए प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस , पार्टी शीघ्र जारी करेगी लिस्ट : सुखविंदर सिंह सुक्खू 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  25-03-2024
कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित करेगी। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी इस मर्तबा नए प्रत्याशी चुनावी समर में उतरेगी। यह बात शिमला में अपने सरकारी आवास में आयोजित होली उत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही। 
सुक्खू  ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही प्रत्याशियों की घोषणा करेगी और इस बार कांग्रेस पार्टी नए प्रत्याशियों को मौका देगी। गौर हो कि आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने होली के अवसर पर शिमला स्थित सरकारी आवास ओक ओवर में होली मनाई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की मुखिया प्रतिभा सिंह , लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। 
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनका लक्ष्य वर्ष 2032 तक हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाना है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी न केवल लोकसभा की चारों सीटों पर जीतेगी , बल्कि उपचुनाव में भी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow