104 वर्षीय बुजुर्ग के लिए मसीहा बने डा. प्रसाद , श्री साई अस्पताल के चिकित्स्कों ने किया कूल्हे का सफल ऑपरेशन

श्री साई अस्पताल नाहन के हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विभाग के विशेषज्ञों की टीम द्वारा 104 वर्षीय बुजुर्ग के कूल्हे की सफल सर्जरी की गयी। विकास खंड नाहन के गांव रोड़ावाली निवासी चूहड़ सिंह के पुत्र हरबंस सिंह ने बताया की उनके पिता की उम्र 104 वर्ष है और कुछ दिन पहले पिता जी घर पर ही गिर गए थे

Jan 17, 2024 - 19:33
Jan 17, 2024 - 19:36
 0  16
104 वर्षीय बुजुर्ग के लिए मसीहा बने डा. प्रसाद , श्री साई अस्पताल के चिकित्स्कों ने किया कूल्हे का सफल ऑपरेशन
 यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  17-01-2024
श्री साई अस्पताल नाहन के हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विभाग के विशेषज्ञों की टीम द्वारा 104 वर्षीय बुजुर्ग के कूल्हे की सफल सर्जरी की गयी। विकास खंड नाहन के गांव रोड़ावाली निवासी चूहड़ सिंह के पुत्र हरबंस सिंह ने बताया की उनके पिता की उम्र 104 वर्ष है और कुछ दिन पहले पिता जी घर पर ही गिर गए थे। जिस से उनके हिप जॉइंट में फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने बताया की उनके पिता जी को इसीएचएस योजना के अंतर्गत श्री साई हॉस्पिटल नाहन में दाखिल करवाया था। 
उनकी सफल सर्जरी हुई। हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. पीएसएन प्रसाद ने बताया की मरीज के कूल्हे में फ्रैक्चर होने के कारण मरीज को चलने और उठते बैठते परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मरीज की कूल्हे की सफल सर्जरी की गयी। अब मरीज वॉकर के सहारे चलने लगे है और अपने दिनचर्या के कार्य सफलता  पूर्वक कर रहे है। डॉ प्रसाद ने बताया की मरीज की उम्र के साथ साथ उनका होंसला भी बहुत बड़ा था। मरीज भारतीय सेना से रिटायर हुए है तो उनके होंसले और हिम्मत से ही टीम ने सर्जरी को सफलता पूर्वक सम्पन किया। 
श्री साई हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. दिनेश बेदी ने बताया की अस्पताल नित नए आयाम स्थापित करने में अग्रसर है। आम जान मानस के विश्वास और अस्पताल की अनुभवी टीम के होंसलों से ही हम ऐसे गंभीर समस्याओं को सफलता पूर्वक सुलझा पा रहे है। उन्होंने बताया की अस्पताल में इसीएचएस योजना सुचारु रूप से चल रही है और हमारे भारतीय सेना से सम्बन्ध रखने वाले लोग अस्पताल की सुविधा का लाभ दें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow