हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए बिना शर्त राहत पैकेज दे केंद्र सरकार : सीएम 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर कहा कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार बिना शर्त राहत पैकेज दे

Jul 14, 2025 - 11:49
 0  5
हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए बिना शर्त राहत पैकेज दे केंद्र सरकार : सीएम 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-07-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिल्ली रवाना होने से पहले सोशल मीडिया पर कहा कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार बिना शर्त राहत पैकेज दे। इससे सहायता सीधे प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जा सकेगी। सीएम सुक्खू दोपहर बाद दिल्ली पहुंचे। 

सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें हिमाचल समेत मंडी जिले में बादल फटने, भारी बारिश और भूस्खलन से हुए जानमाल को हुए नुकसान की जानकारी देंगे। सीएम अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर सीएम ने कहा कि बादल फटने जैसी घटनाओं के पीछे के वैज्ञानिक और पर्यावरणीय कारणों का गहराई से अध्ययन किया जाना समय की आवश्यकता है। ऐसा अध्ययन आपदा प्रबंधन की रणनीतियों को सशक्त बनाने के साथ-साथ हमें पर्यावरणीय असंतुलन को समझने और भविष्य की चुनौतियों के प्रति तैयार रहने में सक्षम बनाएगा। 

सीएम ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए हमें वन भूमि की आवश्यकता है। हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि पुनर्वास के लिए वन भूमि पर घर बनाने की अनुमति दी जाए। आपदा ने हमें गहरे जख्म दिए हैं। मैंने लोगों की आंखों में वह पीड़ा देखी है, जो अपनों को खोने का असहनीय दुख देती है। सीएम सुक्खू हिमाचल प्रदेश के लिए 2023 में आई आपदा राहत राशि को जारी करने का मामला भी उठा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow