हिमाचल में फेल हुआ भाजपा का ऑपरेशन लोटस, चुनाव में जीत दर्ज करेगी कांग्रेस : हर्षवर्धन चौहान
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भले ही कई राज्यों में ऑपरेशन लोटस को कामयाब किया है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस पूरी तरह फेल हो गया
![हिमाचल में फेल हुआ भाजपा का ऑपरेशन लोटस, चुनाव में जीत दर्ज करेगी कांग्रेस : हर्षवर्धन चौहान](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_6653533c67d03.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 26-05-2024
भारतीय जनता पार्टी द्वारा भले ही कई राज्यों में ऑपरेशन लोटस को कामयाब किया है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस पूरी तरह फेल हो गया है। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहीं।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा भले ही कांग्रेस के कुछ विधायकों को पैसे के बल पर खरीद लिया है , बावजूद इसके भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा का ऑपरेशन लोटस कामयाब नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 1 जून को होने वाले लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि 15 महीने पहले जब कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की सत्ता संभाली थी। उस समय हिमाचल प्रदेश पर करीब 75000 करोड रुपए का कर्ज था , जबकि इसके अलावा 11 हजार करोड़ रुपए कर्मचारियों की देनदारियां लंबित पड़ी थी।
हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि चुनाव समाप्त होने के बाद जून महीने में हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के खाते में 15-15 सो रुपए आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी धन बल के दम पर चुनाव लड़ती है जबकि कांग्रेस पार्टी जनबल पर विश्वास रखती है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)