गड़बड़झाला : गोदाम से डिपुओं तक नहीं पहुंचा एक करोड़ का सरकारी राशन , रास्ते में ही हुआ गायब , विभाग के हाथपांव फूले 

सूबे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं से मिलने वाले राशन में गड़बड़झाला सामने आया है। मामले का पता चलते ही विभाग ने जांच बैठा दी है। हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम देहरा के अंतर्गत सरकारी राशन की यह गड़बड़ी सामने आई है।दरअसल पीडीएस के तहत राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह उचित मूल्य की दुकानों से दालें , आटा , गंदम , चावल , चीनी समेत अन्य राशन उपलब्ध करवाया जाता है

May 28, 2024 - 14:49
May 28, 2024 - 15:02
 0  82
गड़बड़झाला : गोदाम से डिपुओं तक नहीं पहुंचा एक करोड़ का सरकारी राशन , रास्ते में ही हुआ गायब , विभाग के हाथपांव फूले 
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  28-05-2024
सूबे में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं से मिलने वाले राशन में गड़बड़झाला सामने आया है। मामले का पता चलते ही विभाग ने जांच बैठा दी है। हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम देहरा के अंतर्गत सरकारी राशन की यह गड़बड़ी सामने आई है।दरअसल पीडीएस के तहत राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह उचित मूल्य की दुकानों से दालें , आटा , गंदम , चावल , चीनी समेत अन्य राशन उपलब्ध करवाया जाता है। 
 
 
प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम का देहरा में थोक गोदाम है। यहां से क्षेत्र के 102 उचित मूल्य की दुकानों को राशन भेजा जाता है। गोदाम से जब राशन भेजा जाता है तो पीओएस मशीनों से राशन की ऑनलाइन रजिस्टर पर प्रविष्टि होती है। देहरा गोदाम से जब डिपुओं को राशन भेजा तो गोदाम में राशन भेजने की एंट्री रजिस्टर पर दर्ज है। पर्चियां काटी गई। इस राशन की क्षेत्र की उचित मूल्य की दुकानों में एंट्री नहीं है। 
 
 
करीब एक करोड़ की लागत का यह राशन है जो डिपुओं को भेजा था, लेकिन डिपुओं में एंट्री न होने का मतलब है कि राशन डिपुओं में यह राशन नहीं पहुंचा। अब अगर डिपुओं में राशन नहीं पहुंचा तो सवाल है कि यह राशन गया कहां? विभाग ने बीते सप्ताह भी इस मामले की जांच के लिए बैठक बुलाई थी, लेकिन बताया जा रहा है कि गोदाम इंचार्ज बैठक में नहीं पहुंचे। जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग कांगड़ा पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि देहरा स्थित हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम से राशन डिपुओं को भेजने की प्रविष्टि हैं लेकिन डिपुओं में इस राशन की कोई एंट्री नहीं है। 
 
 
मामले की जांच की जा रही है। उधर एरिया मैनेजर, हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम स्वर्ण सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम से राशन के संबंध में सामने आई अनियमितता की जांच चल रही है। बीते सप्ताह इस मामले की जांच के लिए गोदाम इंचार्ज को बुलाया गया था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। संबंधित प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow