सात जन्मों तक जीने मरने की कस्मे खाने वाले पति ने उजाड़ी दुनिया , पत्नी को दी दर्दनाक मौत , आरोपी गिरफ्तार 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में देर रात को पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बेटियों ने मां को कमरे में खून से लथपथ देखा। इसके बाद तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया गया , लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया

Aug 19, 2024 - 18:22
Aug 19, 2024 - 18:32
 0  248
सात जन्मों तक जीने मरने की कस्मे खाने वाले पति ने उजाड़ी दुनिया , पत्नी को दी दर्दनाक मौत , आरोपी गिरफ्तार 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  19-08-2024

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में देर रात को पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बेटियों ने मां को कमरे में खून से लथपथ देखा। इसके बाद तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया गया , लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक पति पत्नी यहां तारुवाला क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहते थे। 
बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और पति ने पत्नी के सिर पर लकड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी। मामले की जांच के लिए एफएसएल जुन्गा से फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है। स्टेट एफएसएल लैब के असिस्टेंट डायरेक्टर नसीब सिंह पटिया की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मृतक की बेटियों और मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है। 
पति-पत्नी में ऐसा क्या हुआ कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पकड़े गए आरोपी का नाम सोहन सिंह बताया जा रहा है। सोहन सिंह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है। जबकि मृतक रक्षा देवी सिरमौर जिले के मशवा से संबंध रखती है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई थी और हत्या के महज 4 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। 
बताते है कि पत्नी की हत्या करने के बाद रात को ही आरोपी पति मौके से फरार हो गया। दूसरे कमरे में सो रही दोनों बेटियों ने गेट खुलने की आवाज सुनी। इसके बाद भीतर अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। इसके बाद महिला को रात को ही सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची। शहर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow