भाजपा के गढ़ में सीएम की सेंध , पूर्व मंत्री रमेश धवाला के रैंटा बूथ में होशियार सिंह को मात्र 67 तो कमलेश को मिले 433 वोट 

देहरा विधानसभा उपचुनाव ने कांग्रेस के 12 वर्षाें के सूखे को देहरा की ध्याण (बेटी) ने खत्म कर दिया है। उपचुनाव में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने अपनी जीत दर्ज करवाई है। देहरा में पूर्व मंत्री रमेश धवाला के गृह क्षेत्र में आने वाले 3 बूथ जो कि भाजपा के गढ़ माने जाते थे, यानी रैंटा , धवाला व सनोट में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह से 2 व 3 गुणा अधिक वोट लिए हैं

Jul 13, 2024 - 19:15
Jul 13, 2024 - 19:21
 0  43
भाजपा के गढ़ में सीएम की सेंध , पूर्व मंत्री रमेश धवाला के रैंटा बूथ में होशियार सिंह को मात्र 67 तो कमलेश को मिले 433 वोट 
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  13-07-2024
देहरा विधानसभा उपचुनाव ने कांग्रेस के 12 वर्षाें के सूखे को देहरा की ध्याण (बेटी) ने खत्म कर दिया है। उपचुनाव में इस बार कांग्रेस प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने अपनी जीत दर्ज करवाई है। देहरा में पूर्व मंत्री रमेश धवाला के गृह क्षेत्र में आने वाले 3 बूथ जो कि भाजपा के गढ़ माने जाते थे, यानी रैंटा , धवाला व सनोट में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह से 2 व 3 गुणा अधिक वोट लिए हैं। 
रमेश धवाला के रैंटा बूथ में होशियार सिंह को 67, जबकि कमलेश ठाकुर को 433 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा धवाला बूथ में 177 होशियार तो कमलेश को 656 तथा सनोट में भाजपा को 114 व कांग्रेस को 450 मत प्राप्त हुए। देहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष के बूथ पर भी भाजपा पिछड़ी है। यहां होशियार ने 231 व कांग्रेस ने 278 वोट हासिल किए। डा. राजेश शर्मा के भाटी बूथ में कांग्रेस को 420 व भाजपा को 167 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह को अपने बूथ पंसाल में 309 व कांग्रेस प्रत्याशी को 178 मत मिले। 
कांग्रेस की पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2012 में देहरा के पहले चुनाव के बाद कांग्रेस की यह पहली जीत है। लोगों ने ऐसे विधायक को नकार दिया है, जिसने लालच में आकर अपना इस्तीफा दिया। कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर लोगों ने विश्वास जताया है। लोग सच्चाई को चाहते हैं, जिसका परिणाम आज कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर लोगों ने दिखाया है। देहरा में जितने भी विकास के कार्य हुए हैं वे वर्ष 2012 से पहले कांग्रेस द्वारा करवाए हुए हैं। उसके बाद कोई विकास कार्य देहरा में नहीं हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow