एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 327 नई बसें , सभी धार्मिक स्थलों के लिए हो पर्याप्त बस सेवा : उपमुख्यमंत्री 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार बेरोजगार युवाओं को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही विभागों में नई भर्तियां की जाएंगी। अकेले जल शक्ति विभाग में ही 10 हजार लोग रखे जाएंगे। इससे गांव में जल शक्ति की हर स्कीम पर कर्मचारी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी  के गठन का 50 वर्ष का जश्न शानदार तरीके से आयोजित होगा

Jan 21, 2024 - 16:57
Jan 21, 2024 - 17:04
 0  80
एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 327 नई बसें , सभी धार्मिक स्थलों के लिए हो पर्याप्त बस सेवा : उपमुख्यमंत्री 
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   21-01-2024

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार बेरोजगार युवाओं को न्याय देने के लिए प्रतिबद्ध है। जल्द ही विभागों में नई भर्तियां की जाएंगी। अकेले जल शक्ति विभाग में ही 10 हजार लोग रखे जाएंगे। इससे गांव में जल शक्ति की हर स्कीम पर कर्मचारी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी  के गठन का 50 वर्ष का जश्न शानदार तरीके से आयोजित होगा। 
एचआरटीसी कर्मियों को अब हर महीने की पहली तारीख को वेतन दिया जा रहा है। कर्मचारी किसी भी बहकावे में न आएं। एचआरटीसी के बेड़े में इस वर्ष 327 नई बसें खरीदी जाएंगी। पिछले साल 250 बसें बेड़े में शामिल की गई हैं। यह प्रयास किया जा रहा प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों के लिए पर्याप्त बस सेवा हो। देवी दर्शन सेवा में सभी मंदिरों को एचआरटीसी बस सेवा मिले, जिससे लोगों को लाभ हो। 
एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आपदा का पूरी तत्परता से निपटने के लिए उनका धन्यवाद किया। स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान पवन ठाकुर ने उनकी पंचायत सरध्वार में यह कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद किया और पंचायत की समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर उपायुक्त अरिंदम चौधरी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी शशि शर्मा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बल्ह के प्रधान कुलदीप ठाकुर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow