चार हस्तियों को मरणोपरांत मिला भारत रत्न , आडवाणी को घर जा कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर तथा महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इन चारों हस्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है

Mar 30, 2024 - 19:48
Mar 30, 2024 - 19:51
 0  21
चार हस्तियों को मरणोपरांत मिला भारत रत्न , आडवाणी को घर जा कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित 
यंगवार्ता न्यूज़ - नई दिल्ली 30-03-2024
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर तथा महान कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर एमएस स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इन चारों हस्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे लाल कृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन्हें आज यह सम्मान नहीं दिया गया। इनमें से सिर्फ लाल कृष्ण आडवाणी ही जिंदा हैं, जिनकी सेहत ठीक नहीं है। इसके चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल उन्हें घर पर जाकर सम्मानित करेंगी। 
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में नरसिम्हा राव के पुत्र पीवी प्रभाकर राव , चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत सिंह , कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और डॉक्टर स्वामीनाथन की पुत्री नित्या राव ने यह सम्मान लिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े, कई केंद्रीय मंत्री तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow