घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग , मची चीख पुकार फिर क्या हुआ जानिए 

जिला मुख्यालय नाहन के चिड़ावाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर से आग की लपटे इतनी भयंकर उठ रही थी कि आस-पास के लोगों की सांसें तक थम गई। मकान मालिक ने जान हथेली पर रखकर सिलेंडर को किसी तरह गली तक पहुंचाया। यहां सिलिंडर ने भयंकर रूप धारण कर लिया

Mar 30, 2024 - 19:46
 0  24
घर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग , मची चीख पुकार फिर क्या हुआ जानिए 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  30-03-2024
जिला मुख्यालय नाहन के चिड़ावाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर से आग की लपटे इतनी भयंकर उठ रही थी कि आस-पास के लोगों की सांसें तक थम गई। मकान मालिक ने जान हथेली पर रखकर सिलेंडर को किसी तरह गली तक पहुंचाया। यहां सिलिंडर ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सिलेंडर से आग की भयंकर लपटें उठती देखकर आस-पास के घरों में भी खौफ की लहर दौड़ गई। लोगों ने जान हथेली पर रखकर आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद लोगों की जान में जान आई। 
जानकारी अनुसार चिड़ावाली निवासी सत्या तोमर के घर पर एक धार्मिक आयोजन था। देर शाम को खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलिंडर में आग लगी देखकर मकान मालिक ने उसे घसीट कर गली तक पहुंचाया। गली में सिलेंडर में लगी आग ने तांडव मचा लिया। सिलेंडर से भयंकर तरीके से आग की लपटें उठने लगी। पूरा सिलिंडर दहकते हुए आग के गोले में बदल गया और उसके चारों ओर आग ही आग नजर आने लगी। इससे आस-पास के लोगों में भगदड़ मच गई। लोग गली में खड़े अपने दोपहिया वाहन हटाते नजर आने लगे। 
इसी बीच कुछ लोगों ने जान हथेली पर रखकर सिलेंडर पर पानी और रेत फेंकना शुरू कर दिया। जान हथेली पर रखकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे यह लोग निरंतर आग और रेत को सिलिंडर पर फेंकते रहे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिलेंडर की आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद लोगों की जान में जान आई। बता दें कि जिस संकरी गली में सिलेंडर रखा गया था उसके दोनों ओर मकान बने हुए थे। यदि सिलेंडर फटता तो बड़ा हादसा पेश आ सकता था। गनीमत यह रही कि सिलेंडर से बेशक लपटें भयंकर तरीके से उठती रही लेकिन वह फटा नहीं। लोगों के सामूहिक प्रयास से सिलेंडर की आग पर काबू पाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow