प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में लोक तंत्र को बचाने के लिए प्रस्ताव किया पारित जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता  : किरेन

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट की मीटिंग में एक प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें कहा गया है, 'आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या हुई

Jun 26, 2025 - 13:26
Jun 26, 2025 - 13:27
 0  22
प्रधानमंत्री ने कैबिनेट में लोक तंत्र को बचाने के लिए प्रस्ताव किया पारित जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता  : किरेन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

देश में अगर अघोषित आपातकाल होता तो कांग्रेस के नेता जेल में होते

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-06-2025

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई कैबिनेट की मीटिंग में एक प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें कहा गया है, 'आपातकाल में लोकतंत्र की हत्या हुई थी।' कैबिनेट मीटिंग में कहा गया है कि लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण, सुरक्षा और रक्षा का मूर्तरूप है। 

उन्होंने कहा कि सरकारी एवं पार्टी इस प्रस्ताव को देश के जन-जन तक पहुंचने में कार्य करेगी क्योंकि लोकतंत्र को जिंदा रखने की जिम्मेदारी देश के प्रति एक व्यक्ति की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपातकाल के समय बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था और आम आदमी की स्वतंत्रता छीन ली गई थी यहां तक की मीडिया एवं ज्यूडिशरी की भी स्वतंत्रता पर लगाम लगा दि गई थी। 

उसे समय की सरकारें चाहती थी कि देश की ज्यूडिशरी एक परिवार के प्रति समर्पित हो, उसे समय की कांग्रेस सरकार का यह रुख था कि एक परिवार देश पर राज करें और एक तरफ लोकतंत्र मर जाए। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज देश में विपक्ष छोटी सी किताब लेकर घूम रहा है और संविधान बचाने की गुहार लगा रहा है। 

हम उनको याद दिलाना चाहते हैं जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो संविधान को जागरूक करने के लिए एक यात्रा का आयोजन कर करते थे जिसके उपरांत देश में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, आज से पहले कभी देश में संविधान दिवस मनाया ही नहीं जाता था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अघोषित आपातकाल की बात करते हैं, पर हम बताना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में विपक्ष का एक ही काम है, सुबह से रात तक प्रधानमंत्री को गाली देना। अगर देश में अघोषित आपातकाल होता तो गाली देने के लिए कांग्रेस का एक-एक व्यक्ति जेल में होता है। 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी तीन दिवसीय दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को काफी परियोजनाएं दे रही है पर हम मुख्यमंत्री को मिले हैं और उनसे राज्य सरकार का सहयोग मांगा है। आने वाले दिनों में हम गांधी खेल मैदान, पूह, किन्नौर, हिमाचल प्रदेश में एनएमडीएफसी के खेल स्टेडियम के शिलान्यास और लाभार्थी संवाद एवं जागरूकता शिविर में भाग लें। 

किन्नौर में हम इन डोर मल्टीपरपज स्टेडियम बनाएंगे जिसकी लागत है 4.89 करोड़ होगी, इन डोर स्टेडियम ग्रास गाबो 4.80 करोड़, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के काजा क्रिकेट ग्राउंड में उच्च ऊंचाई वाले खेल प्रशिक्षण केंद्र, आइस हॉकी रिंक और पवेलियन तथा खेल प्रशिक्षण केंद्र 73.77 करोड़, क्रिकेट ग्राउंड आउट डोर स्टेडियम 8.46 करोड़, हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के केलांग कस्बे में एनएमडीएफसी की सीवरेज योजना की आधारशिला 26.75 करोड़ की लगत। 

लाहौल स्पीति में इस प्रोजेक्ट से 1000 घरों को सीवरेज लाइन, 3.3 किलोमीटर के दायरे में पाइपलाइन और 50 नौकरियों का मौका मिलेगा। इन सभी परियोजनाओं को हम खेलो इंडिया फिट इंडिया मूवमेंट के साथ जुड़ेंगे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow