राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के घर जाकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित  

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी को आज ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद आडवाणी के घर जाकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया

Mar 31, 2024 - 13:18
Mar 31, 2024 - 13:59
 0  93
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के घर जाकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित  

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली   31-03-2024

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी को आज ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खुद आडवाणी के घर जाकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। 

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। बता दें कि स्वास्थ्य ठीन न होने के चलते आडवाणी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।

राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं चौधरी चरण सिंह और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन शामिल रहे। इन चारों ही लोगों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। सरकार ने सभी को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow