पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप

प्रदेश के जिला चंबा के डलहौजी खजियार मार्ग पर कसरोड नाला के समीप रविवार सुबह पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही ठप

Mar 31, 2024 - 13:21
 0  35
पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा   31-03-2024

प्रदेश के जिला चंबा के डलहौजी खजियार मार्ग पर कसरोड नाला के समीप रविवार सुबह पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। भूस्खलन के चलते मार्ग पर करीब दो किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। 

मार्ग बंद होने के चलते डलहौजी से खजियार जाने वाले पर्यटकों के वाहन भी बीच राह में फंस गए हैं। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मार्ग पर यातायात बहाली को लेकर काम आरंभ नहीं हो पाया था।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे डलहौजी खजियार मार्ग पर अचानक पहाड़ी दरकने से भारी तादाद में मलबा व चट्टाने गिरने से वाहनों के पहिए थम गए। लोक निर्माण विभाग को मार्ग बंद होने की सूचना दे दी गई है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow