अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में दो व्यक्तियों की मौत जबकि एक घायल

चंबा के चकोली- कंधवारा-हिमगिरि मार्ग पर खड़जोता पंचायत के लाहरा के पास एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत और एक घायल

Apr 20, 2024 - 13:20
 0  57
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में दो व्यक्तियों की मौत जबकि एक घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा   20-04-2024

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं चंबा के चकोली- कंधवारा-हिमगिरि मार्ग पर खड़जोता पंचायत के लाहरा के पास एक कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौत और एक घायल हुआ है। 

मृतकों की पहचान नागेश पुत्र वंसू राम गांव सियूल डा. लाहरा तहसील सलूणी जिला चंबा और चतरो राम पुत्र चुनी लाल गांव लाहरा तहसील सलूणी जिला के रूप में हुई है। जबकि दुर्घटना में कुलदीप पुत्र भागमल गांव ढल्ला जिला चंबा घायल हो गया। 

 घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि कार गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को उठाकर किहार अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल को अस्पातल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow