कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा ने प्रचार से पहले कालीबाड़ी मन्दिर में नवाया शीश

भाजपा और कांग्रेस के लोकसभा चुनावों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद  प्रदेश की चारों सीटों में मुकाबला रोचक हो गया है। मंडी सीट कंगना रनौत के कारण हॉट सीट बनी हुई है, तो अब कांग्रेस ने आनंद शर्मा को चुनावी रण में उतार कर कांगड़ा सीट को भी चर्चा में

May 3, 2024 - 13:04
May 3, 2024 - 13:11
 0  49
कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा ने प्रचार से पहले  कालीबाड़ी मन्दिर में नवाया शीश

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    03-05-2024

भाजपा और कांग्रेस के लोकसभा चुनावों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद  प्रदेश की चारों सीटों में मुकाबला रोचक हो गया है। मंडी सीट कंगना रनौत के कारण हॉट सीट बनी हुई है, तो अब कांग्रेस ने आनंद शर्मा को चुनावी रण में उतार कर कांगड़ा सीट को भी चर्चा में ला दिया है।

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शुक्रवार सुबह शिमला के कालीबाड़ी मंदिर में शीश नवाने के साथ ही चुनावी रण का आगाज कर दिया है। वहीं इस दौरान आनंद शर्मा ने आलाकमान का धन्यवाद किया और कहा कि शिमला उनकी जन्मभूमि है और पूरा हिमाचल उनकी कर्मभूमि है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने आनंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने राजनीतिक जीवन में पांच दशक तक यहां काम किया है। आलाकमान ने उन्हें जनता का आर्शीवाद लेने का मौका दिया।वह समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे है। 

शिमला उनकी जन्मभूमि है  और पूरा हिमाचल व देश कर्मभूमि है।हिमाचल और कांगड़ा में बहुत संस्थाओं का निर्माण किया है।उन्होंने कहा कि संगठन मुख्यमंत्री व सभी विधायक और कार्यकर्ता एक साथ है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले यह बताएं जो उन्होंने कहा था परंतु प्रधानमंत्री बनने के बाद उसपर कुछ नही कहा।2104 में --उन्होने दो हजार प्रतिवर्ष नोकरियों की बात कही थी वह कहां है।जो गलत फैसले उन्होंने अग्निवीर और ओपीएस को लेकर लिए  बारे में बात करें,केवल खोखली बातें करने से जनता वोट नही देगी।भाजपा ने चुनाव से पहले  नतीजा भी घोषित दिया है यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है प्रजातंत्र में इसकी कोई जगह नही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow