दर्दनाक : बिस्तर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत 

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बठाहड़ में एक व्यक्ति आग लगने से जिंदा जल गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे की है। इसमें बठाहड़ के रहने वाले जीवन लाल( 42) की कमरे में बिस्तर में आग लगने से मौत

Apr 20, 2024 - 13:12
 0  56
दर्दनाक : बिस्तर में आग लगने से व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    20-04-2024

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बठाहड़ में एक व्यक्ति आग लगने से जिंदा जल गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे की है। इसमें बठाहड़ के रहने वाले जीवन लाल( 42) की कमरे में बिस्तर में आग लगने से मौत हुई है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। बंजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बंजार अस्पताल लाया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।

ग्राम पंचायत मशियर की प्रधान शांता देवी ने कहा कि व्यक्ति की मौत का पता सुबह लगा है। मृतक अपने कमरे में अकेला सोया हुआ था। एसपी कुल्लू डा. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow