झटका: भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक किशोरी लाल  

जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक रहे किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गुरुवार शाम को ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में किशोरी लाल ने कांग्रेस की सदस्यता ली

May 2, 2024 - 20:03
 0  66
झटका: भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक किशोरी लाल  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     02-05-2024

जिला कुल्लू के आनी विधानसभा क्षेत्र से दो बार भाजपा विधायक रहे किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। गुरुवार शाम को ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में किशोरी लाल ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 

2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने किशोरी लाल की जगह लोकेंद्र कुमार को टिकट दिया था। लोकेंद्र कुमार वर्तमान में आनी से विधायक हैं। टिकट कटने के बाद से किशोरी लाल भाजपा से नाराज चल रहे थे। इसी कड़ी में गुरुवार को उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।

इस अवसर पर किशोरी लाल ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह की मंडी संसदीय सीट से जीत सुनिश्चित की जाएगी। प्रदेश सरकार ने 15 माह के छोटे से कार्यकाल में प्रदेश सहित आनी में बहुत अधिक विकास कार्य किए हैं। 

इन जनकल्याणकारी कार्यों को देखते हुए ही मैं आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुआ हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई कार्यकर्ता आनी में परेशान हैं। जल्द ही ये सभी कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow