दर्दनाक  : अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस, घटना में 7 की माैत, 22 घायल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी

Jul 24, 2025 - 13:20
Jul 24, 2025 - 13:20
 0  118
दर्दनाक  : अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस, घटना में 7 की माैत, 22 घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    24-07-2025

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे में  सात यात्रियों की माैत हो गई है। करीब 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। 

मृतकों में पांच महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं। घायलों का सरकाघाट अस्पताल व नेरचाैक मेडिकल काॅलेज में उपचार चल रहा है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि की है। दो घायल महिलाओं ने मेडिकल काॅलेज नेरचौक में उपचार के दौरान दम तोड़ा। 

हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी सरकाघाट व पुलिस थाना की टीम माैके के लिए रवाना हुई। घायलों को एंबुलेंस से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया गया है।  स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में जुटे रहे। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार हादसे के दाैरान बस में करीब 29 लोग सवार थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />