ग्रीष्मोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में दलेर मेहंदी सहित कुमार साहिल व अन्य कलाकारों ने बांधा समा  

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में आज मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Jun 19, 2024 - 11:20
Jun 19, 2024 - 11:59
 0  8
ग्रीष्मोत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में दलेर मेहंदी सहित कुमार साहिल व अन्य कलाकारों ने बांधा समा  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   19-06-2024

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में आज मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर एस बाली, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, कमांडर आरट्रैक लेफ्टनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, जनरल ऑफ स्टाफ लेफ्टनेंट जनरल डी एस कुशवाह, विधायक विनोद कुमार व रीना कश्यप, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, उपाध्यक्ष एचपीआईडिसी विशाल चंबियाल, उपाध्यक्ष वन विकास निगम केहर सिंह खाची सहित अन्य गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अथितिगणों को सम्मानित किया। मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। ग्रीष्मोत्सव में चिल्ड्रेन ऑफ द स्टेट का आयोजन भी किया गया, जिसमें बाल आश्रम टूटीकंडी, बाल आश्रम मशोबरा के छात्र-छात्राओं द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई। 

ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला (एनजेडसीसी) के कलाकार प्रतिदिन बहरूपिया, कच्ची घोड़ी, वायोस्कोप व कठपुतली के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। ग्रीष्मोत्सव के आखिरी दिन राजकीय उच्च पाठशाला कैथू, चैप्सली स्कूल शिमला, एनजेडसीसी पटियाला उत्तराखंड (जोनसारी नृत्य) पंजाब, एनजेडसीसी पटियाला पंजाब (भांगड़ा और जिंदुआ), एनजेडसीसी पटियाला उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा (बरसाना की होली, मयूर नृत्य) प्रस्तुत किया गया। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow