महिला डॉक्टर के दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर चिकित्सकों ने बाजुओं में काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

Aug 17, 2024 - 14:03
Aug 17, 2024 - 14:11
 0  80
महिला डॉक्टर के दोषियों को सजा देने की मांग को लेकर चिकित्सकों ने बाजुओं में काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

अंकिता नेगी - पावंटा साहिब   17-08-2024

पावंटा साहिब सिविल अस्पताल के सभी चिकित्सक आज से हड़ताल पर है। कोलकत्ता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म ओर उसके बाद हत्या के विरोध में काले बिल्ले बांधकर रोष जताया। 

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एवी.राघव बताते है की पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकत्ता में जो ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुआ है उसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते है ओर साथ ही आरोपियों को सख्त से सख्त सजा हो इसकी मांग करते है, मौके पर मौजूद डॉ पीयूष बताते हैँ की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ जो कृत्य हुआ यह एक मामला नहीं है। 

ऐसे हज़ारों मामले है लेकिन आज भी महिलाओं की सुरक्षा की ज़ब बात आती है तो एक प्रश्नचिन्ह लग जाता है, इसलिये आज अस्पताल में तैनात सभी महिला चिकित्सक अपने लिये सुरक्षा की मांग कर रही है.ताकि आने वाले समय में यह कृत्य किसी और के साथ न हो। 

महिला चिकित्सक मीनाक्षी बताती है की सिविल अस्पताल पावंटा साहिब में रात हो चाहे दिन हो सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है सिक्योरिटी गार्ड दिन रात अपनी सेवाएं यहाँ दे रहे हैँ लेकिन ज़ब तक मृतक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता उसके दोषियों को सजा नहीं मिलती हड़ताल जारी रहेगी। 

कोलकत्ता ट्रेनी महिला डॉक्टर को न्याय मिले इसके लिये चिकित्सकों ने मोर्चा खोल दिया और आज हिमाचल में सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में सेवाओं बंद है सिर्फ आपातकालीन सेवाएं जारी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow