हिमाचल प्रदेश में बीती रात आठ जगह बादल फटने से 500 करोड़ रुपये का नुकसान : सीएम 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में बीती रात मंडी में आठ जगह बाद फटने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रारंभिक आकलन में 500 करोड़ नुकसान की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। ब्यास नदी उफान पर

Jul 1, 2025 - 15:49
Jul 1, 2025 - 15:50
 0  5
हिमाचल प्रदेश में बीती रात आठ जगह बादल फटने से 500 करोड़ रुपये का नुकसान : सीएम 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     01-07-2025

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में बीती रात मंडी में आठ जगह बाद फटने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रारंभिक आकलन में 500 करोड़ नुकसान की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। ब्यास नदी उफान पर है। 

नादौन में ब्यास किनारे एक महिला का शव बरामद हुआ है। कुछ जगहों से नुकसान के अपडेट लगातार रहे हैं ऐसे में नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है। मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार को गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में सहायक लोक अभियोजक के निर्मित भवन के लोकार्पण के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील की है कि नदी नाम के किनारे न जाएं। सभी लोग नदी नालों से करीब 500 मीटर की दूरी पर रहे। भूस्खलन से एक परिवार के सदस्यों के प्रभावित होने की सूचना है। यहां पर कुछ लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी है।

पर्यटकों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू के कहा कि पर्यटक शहरी क्षेत्रों में रहें और नदी नालों और दुर्गम पहाड़ों से दूर रहें। दुर्गम क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। ऐसे क्षेत्रों की और न जाएं। प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारु रुप से चल रहे हैं और लोग निर्माण विभाग लगातार सड़कों को बहाल कर रहा है।

बारिश के चलते पावर प्रोजेक्ट को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है और यहां पर काम काज ठीक प्रभावित हुआ है। पिछले दो तीन वर्षों से बादल फटने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है जोकि चिंताजनक है। इसके पीछे के कारण की समीक्षा की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow