झूठ की पराकाष्ठा : सीएम ने 12 घंटे में ही बदल दिया मुर्गा , रात जंगली मुर्गे के चटकारे , सुबह होते ही बन गया देसी मुर्गा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री किस दर्जे का झूठ बोलते हैं यह आज प्रदेश के लोगों ने फिर देख लिया। रात में जिसे जंगली मुर्गा बोलकर मुख्यमंत्री अपने सहयोगी और मंत्रियों को चटकारे ले लेकर खिला रहे थे। सुबह वही जंगली मुर्गा देसी मुर्गा बन गया। एक मुख्यमंत्री l जो प्रदेश की संवैधानिक पर पर बैठता है

Dec 14, 2024 - 21:18
Dec 14, 2024 - 21:31
 0  121
झूठ की पराकाष्ठा : सीएम ने 12 घंटे में ही बदल दिया मुर्गा , रात जंगली मुर्गे के चटकारे , सुबह होते ही बन गया देसी मुर्गा : जयराम ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  14-12-2024
पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री किस दर्जे का झूठ बोलते हैं यह आज प्रदेश के लोगों ने फिर देख लिया। रात में जिसे जंगली मुर्गा बोलकर मुख्यमंत्री अपने सहयोगी और मंत्रियों को चटकारे ले लेकर खिला रहे थे। सुबह वही जंगली मुर्गा देसी मुर्गा बन गया। एक मुख्यमंत्री l जो प्रदेश की संवैधानिक पर पर बैठता है और प्रदेश का संरक्षण होता है उसके द्वारा इस तरह का बर्ताव करना और भी शर्मनाक है। कुपवी में शुक्रवार की रात में जो हुआ उसका लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से पूरी दुनिया ने देखा, खाना देने के दौरान मुख्यमंत्री को बताया जा रहा है कि जंगली मुर्गा है तो वह कहते हैं कि जंगली मुर्गा कैसे बनाया जाता है? उसके बाद वह पूछ–पूछ कर अपने मंत्रियों और सहयोगियों को सर्व करने के लिए कहते हैं। 
अगले दिन जब यह मुद्दा बनता है और लोगों को पता चलता है की सरकारी संरक्षण में संरक्षित जंगली मुर्गा सीएम के कार्यक्रम में परोसा गया है तो मुख्यमंत्री गैर जिम्मेदाराना बातें करते हैं और सही जवाब देने की बजाय झूठ बोलते हैं। उन्हें समझना चाहिए की प्रदेश के लोग बहुत समझदार हैं और उन्हें इस तरह के झूठ बोलकर बार-बार बरगलाया नहीं जा सकता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कुपवी में जो कुछ हुआ वह सरकार के संरक्षण में हुआ। भोजन के पहले ही मीडिया कर्मियों को मुख्यमंत्री और उनके लोगों को परोसे जाने वाले भोजन के बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। सीएम के एक दिन पहले ही चौपाल ले जाएंगे मीडिया कर्मियों को वह मेनू व्हाट्सएप के द्वारा और प्रिंट कागज के माध्यम से दिया गया था। 
लोगों की माने तो पत्रकारों द्वारा भी जंगली मुर्गा को मेनू में शामिल करने पर सवाल उठाए गए थे लेकिन सत्ता का नशा जब दिमाग पर चढ़ता है तो लोगों को बातें समझ नहीं आती हैं। इसके बाद भी जंगली मुर्गा परोसा गया। मामला बिगड़ता देख मामले की जांच पड़ताल करने की बजाय मुख्यमंत्री ने जंगली मुर्गे को देसी मुर्गा बात कर सारा आरोप विपक्ष पर मढ़ दिया। जब विपक्ष का मुखिया है न्याय नहीं चाहता है तो प्रदेश के आम लोग हो या जीव जंतु उन्हें न्याय कैसे मिलेगा? विपक्ष पर अपनी हर नाकामी का दोष लगाने के बजाय उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष  ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जंगली मुर्गे की सभी प्रजातियां वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन अमेंडमेंट एक्ट 2022 के तहत ’शेड्यूल्ड वन’ में रखी गई है।  
शेड्यूल वन’ में वही प्रजातियां  रखी जाती हैं जो हाईली एंडेंजर्ड होती हैं और जिनका शिकार अथवा अन्य किसी प्रकार से वध अपराधिक कृत्य माना जाता है और इसमें सजा का प्रावधानहै। लेकिन जब सब कुछ प्रदेश के मुखिया के संरक्षण में ही हो रहा हो तो न्याय की बात करना बेमानी है। चाहिए तो यह था कि मुख्यमंत्री को इस मामले में भी समोसा जैसी तत्परता दिखाते और मामला प्रकाश में आने के बाद उसकी जांच करवाएं , जिससे कानून उल्लंघन करने वाले को सजा मिलती और प्रदेश के लोगों में एक सकारात्मक संदेश जाता। जिससे वन्य जीवों के संरक्षण को बल मिलता। लेकिन बिना जांच के मुख्यमंत्री ने हर बार की तरह पूरे प्रकरण को एक राजनीतिक रंग दिया और सारा दोष विपक्ष पर मढ़कर आगे बढ़ गए।

'जन मंच' में जनता को खिलाएं रोटियां खल गई लेकिन पिकनिक पर खामोश रहे सीएम

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों की समस्याओं को उनके घर जाकर सुलझाने के लिए हमारी सरकार ने ’जन मंच’ का शुभारंभ किया था। इसके तहत महीने में एक दिन हर मंत्री पूरे प्रशासनिक अमले के साथ लोगों के पास जाता था और उनकी समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निदान करता था। जनमंच के माध्यम से 50 हजार से ज्यादा समस्याएं लोगों की मौके पर ही सुलझाई गईं। जनमंच में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते थे, इसलिए सरकार द्वारा सभी के भोजन का वहां प्रबंध किया जाता था। 
उसके बारे में सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा क्या-क्या नहीं कहा गया। प्रदेशवासियों को इस मौके पर खिलाए गए भोजन के बारे में भी उन्होंने घटिया शब्द कहे। जन मंच को भी घटिया शब्दों से पुकारा गया। जिन्हें अपने ही प्रदेश के लोगों को खिलाए गए 'फुलके' खल रहे थे आज वह लोग पिकनिक मनाने के नाम पर क्या-क्या नहीं कर रहे हैं, पूरा हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया देख रही है। 'जन मंच’ को लेकर दिए गए अपने बयानों के लिए मुख्यमंत्री सरकार के मंत्री और कांग्रेस पार्टी के नेताओं को माफी मांगनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow