शिमला सहित पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ बनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी , नन्हे कलाकारों ने बांधा समां 

भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृ्ष्ण ने देवकी की कोख से जन्म लिया था। देशभर में आज बेहद हर्ष और उल्लास के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। 

Aug 26, 2024 - 18:53
Aug 26, 2024 - 19:18
 0  29
शिमला सहित पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ बनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी , नन्हे कलाकारों ने बांधा समां 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  26-08-2024
भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृ्ष्ण ने देवकी की कोख से जन्म लिया था। देशभर में आज बेहद हर्ष और उल्लास के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। 
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में भक्तों की आस्था का मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही है।  पहाड़ों पर जय श्री कृष्ण और राधा नाम की गूंज है। शिमला के पहाड़ 'जय श्री कृष्ण' के नारों से गूंज रहे हैं। 
शिमला के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में भी सुबह से ही कृष्ण भक्तों की भीड़ लगी हुई है। भक्त लंबी-लंबी कतारों में लगकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow