ऐतिहासिक शहर में जोड़ मेले को लेकर तैयारियां शुरू , गुरु गोविंद सिंह जी के नाहन आगमन की खुशी में मनाया जाता है मेला
ऐतिहासिक शहर नाहन में गुरु गोविंद सिंह जी के नाहन आगमन दिवस की खुशी में मनाए जाने वाले जोड़ मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिख नौजवान जत्था और गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से 10 दिवसीय जोड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए दशमेश अस्थान गुरुद्वारा साहिब नाहन के मुख्य ग्रंथि लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सिरमौर रियासत के तत्कालीन शासन मेधनी प्रकाश के निवेदन पर श्री गुरु गोविंद सिंह जी नाहन पधारे थे और इस खुशी में जोड़ मेले का आयोजन उनके आगमन दिवस पर किया जाता है
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 24-04-2026
What's Your Reaction?




