2 बाइकों में जोरदार टक्कर, हादसे युवती की मौत अन्य दो घायल 

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पठानकोट-चंबा-भरमौर एनएच पर शनिवार को रजेरा के समीप 2 बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत

Oct 19, 2024 - 21:25
 0  75
2 बाइकों में जोरदार टक्कर, हादसे युवती की मौत अन्य दो घायल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    19-10-2024

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं पठानकोट-चंबा-भरमौर एनएच पर शनिवार को रजेरा के समीप 2 बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौतहो गई है। इसके अलावा 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतका की पहचान बबीता कुमारी पुत्री राजकुमार वासी गांव बनाड़ के रूप में हुई है।  

घायलों में 20 वर्षीय सन्नी कुमार पुत्र महेंद्र निवासी गांव टिपरी और सिद्धार्थ पुत्र योगराज निवासी मोहल्ला मुगला शामिल हैं। ये तीनों अपनी-अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब रजेरा के समीप पहुंचे तो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। 

घटना की पुष्टि करते हुए  एसपी अभिषेक यादव ने बताया की घटना में बबीता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow