2027 में हिमाचल प्रदेश में कमल खिलाना डा. बिंदल का एकमात्र लक्ष्य , पार्टी के लिए दिनरात करेंगे कार्य 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कहा यह सभी कार्यकर्ताओं का प्यार और आशीर्वाद है की एक बार पुनः मुझे प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सोपा गया है मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र मंत्री अमित शाह , राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह , प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा , पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं

Jul 1, 2025 - 19:53
 0  30
2027 में हिमाचल प्रदेश में कमल खिलाना डा. बिंदल का एकमात्र लक्ष्य , पार्टी के लिए दिनरात करेंगे कार्य 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  01-07-2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिंदल ने कहा यह सभी कार्यकर्ताओं का प्यार और आशीर्वाद है की एक बार पुनः मुझे प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सोपा गया है मैं विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र मंत्री अमित शाह , राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह , प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा , पूर्व प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और समस्त राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि हमारे सौभाग्य है की कल्याण आश्रम का काम करते-करते पार्टी ने मुझे पांच बार विधानसभा का सदस्य बना कर भेजा और 2 साल पूर्व मुझे पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और इस कार्यकाल में मैंने प्रवास कर पार्टी को सुदृण बनाने का कार्य किया। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर की कार्य कौशलता को सहराते हुए कहा कि हमने जयराम ठाकुर जी को जो काम दिया। उन्होंने वह किया चाहे वह चंबा से लेकर सिरमौर तक का प्रवास हो हमने उन्हें जो काम दिया उन्होंने पूर्ण रूप से करके दिखाया, इसी प्रकार अनुराग ठाकुर जी ने भी सभी पार्टी के कार्यक्रमों में पार्टी को बल देने का उत्तम कार्य किया। उन्होंने अपने सहयोगियों का भी धन्यवाद किया कि जिस प्रकार से सदस्यता अभियान, लोकसभा चुनाव में सभी सीटें जितना और 68 में से 61 विधानसभाओं पर बढ़त दर्ज करना, प्रदेश में 47000 सक्रिय सदस्यता बनाना, मंडलों की संख्या 74 से 171 करना और 8009 बूथों में से 7775 बूथ पर 11 सदस्य समिति खड़ा करना और मंडल स्तर तक सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करना इस कार्यकाल की बड़ी उपलब्धियां रही। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आने वाले 2 साल चुनौती पूर्ण रहने वाले हैं और मैं पार्टी अध्यक्ष होने के नाते 24 गुना 7 निरंतर कार्य करूंगा। दूसरा हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचारी और झूठी सरकार को उखाड़ फेंक कर भाजपा की सरकार को मजबूती के साथ स्थापित करना। राष्ट्र प्रथम का भाव लेकर कार्य करना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे सरसंघचालक गोलवलकर जी से प्रेरणा लेते हुए मेरा तेरा छोड़कर राष्ट्रीय और भाजपा के भाव से काम करना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वचन मांगते हुए कहा कि मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात पार्टी को मजबूत करने का काम करना है। आज भी भाजपा के सभी पूर्व मुख्यमंत्री को जनता द्वारा याद किया जाता है , शांता कुमार को पानी के लिए , प्रो प्रेम कुमार धूमल को सड़क के लिए और जयराम ठाकुर को सेवा के लिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow