शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी से होता है सर्वांगीण विकास , राज्य स्तरीय बालिका खेल स्पर्धा के शुभारंभ पर बोले , डीसी

उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (वीरवार) को राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ वन विहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सलोह में किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के दस जिलों से आई लगभग 440 बालिकाएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी, बास्केटबॉल और हैंडबॉल की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में उपायुक्त ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट परेड की सलामी ली तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया

Oct 30, 2025 - 17:54
Oct 30, 2025 - 18:02
 0  33
शिक्षा के साथ खेलों में भागीदारी से होता है सर्वांगीण विकास , राज्य स्तरीय बालिका खेल स्पर्धा के शुभारंभ पर बोले , डीसी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
  
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  30-10-2025
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (वीरवार) को राज्य स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ वन विहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सलोह में किया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के दस जिलों से आई लगभग 440 बालिकाएं भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान हॉकी, बास्केटबॉल और हैंडबॉल की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में उपायुक्त ने खिलाड़ियों की मार्च पास्ट परेड की सलामी ली तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। 
उन्होंने आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की और सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त जनित लाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आपसी भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि व्यक्ति या तो जीतता है या सीखता है। असफलता को हार न मानते हुए उसे सीखने का अवसर समझना चाहिए। निरंतर प्रयास और दृढ़ निश्चय से ही सफलता प्राप्त होती है। 
इसके साथ ही, उपायुक्त ने युवाओं से नशे की बुराई के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे, ताकि युवा पीढ़ी को इसके प्रभाव से बचाया जा सके। इस अवसर पर शिक्षा उप निदेशक (प्रारंभिक) ऊना सोमलाल धीमान, प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर , एडीपीओ ऊना रविंद्र भुल्लर , विभिन्न जिलों से आई टीमों के प्रतिनिधि सहित राजेश कौशल , राकेश कुमार , अजय शर्मा और शीश राम भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow