29 जनवरी को बनेठी में आयोजित होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : एसडीएम 

नाहन विधानसभा क्षेत्र के बनेठी में 29 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान ने जिला के विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। राजीव सांख्यान ने बैठक को अवगत कराया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। 

Jan 24, 2026 - 18:52
 0  14
29 जनवरी को बनेठी में आयोजित होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : एसडीएम 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  24-01-2026
नाहन विधानसभा क्षेत्र के बनेठी में 29 जनवरी, 2026 को आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों को लेकर उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान ने जिला के विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। राजीव सांख्यान ने बैठक को अवगत कराया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे। 
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र की लगभग 11 पंचायतों के लोगों की समस्याओं व मांगो का निराकरण उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस दौरान विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ ऑनलाइन सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक में बीएमओ धगेडा डाॅ.मोनिषा अग्रवाल ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच, एक्स-रे सुविधा तथा आभा आई-डी व आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। 
उपमंडलाधिकारी ने इस कार्यक्रम के दौरान लोक मित्र केंद्र की सुविधाओं तथा आधार कैंप आयोजित करने के लिए कहा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वह 29 जनवरी को बनेठी में आयोजित होने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में पहुंच कर प्रदेश सरकार द्वारा घर द्वार पर दी जा रही सुविधाओं का लाभ लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow