अनियंत्रित होकर सड़क में पलटी सवारी से भरी एसआरटीसी की बस 

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की पास आज रामपुर बुशहर के समीप मनीष के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो सवारियां घायल हुई है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो की बस गुरुवार सुबह रामपुर से मुनीश की ओर जा रही थी कि मुनीश के पास यह बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई

Dec 14, 2023 - 18:26
 0  161
अनियंत्रित होकर सड़क में पलटी सवारी से भरी एसआरटीसी की बस 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  14-12-2023
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की पास आज रामपुर बुशहर के समीप मनीष के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो सवारियां घायल हुई है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो की बस गुरुवार सुबह रामपुर से मुनीश की ओर जा रही थी कि मुनीश के पास यह बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 
बताते हैं कि बस के ब्रेक फेल हो गए जिसके चलते यह हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम कि यह बस काफी दिनों से वैसे भी खराब चल रही थी , बावजूद इसके भी निगम प्रबंधन ने खराब बस को रूट पर भेजा  गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताते हैं कि यह बस सवारी से भरी हुई थी , लेकिन चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया है।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। 
इस हादसे में जो दो लोग घायल हुए हैं उन्हें प्रशासन द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक चालक ने जैसे ही बस स्टार्ट करना चाहा तो बस स्टार्ट नहीं हुई , जिसके चलते सवारी की मदद से धक्का लगाकर यह बस स्टार्ट की गई। जैसे ही बस में चलना शुरू किया तो बस के ब्रेक फेल हो गए। बस के ब्रेक फेल होने के चलते चालक ने बस को पहाड़ी की ओर मोड़ दिया जिसके कारण यह बस सड़क में ही पलट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow